बिलासपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 6 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत आकांक्षा त्रिपाठी को एसडीएम (राजस्व) बिलासपुर, नंद कुमार चौबे को एसडीएम बिल्हा, बजरंग सिंह वर्मा को एसडीएम मस्तूरी, सीमा पात्रे को एसडीएम कोटा और नारायण प्रसाद गबेल को एसडीएम तखतपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शिव कुमार कंवर को जिला कार्यालय बिलासपुर में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।
