August 1, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

सरकारी जमीन बचाने की लड़ाई में सरपंच-पंचों का सामूहिक इस्तीफा

कबीरधाम जिले के पंडरिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रैतापारा में सरकारी और स्कूल की जमीन पर लगातार हो रहे अवैध कब्जों से नाराज होकर सरपंच और पंचों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत और नोटिस देने के बावजूद प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की।

पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार, सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य और कब्जे के मामलों में बेदखली के आदेश भी जारी हुए, लेकिन पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। इससे अवैध कब्जाधारियों के हौसले बढ़ गए और अन्य सरकारी जमीनों पर भी अतिक्रमण होने लगा।

प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए या फिर सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।

Related posts

रायपुर में गर्मी का कहर: 46.5 डिग्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

admin

नगर निगम का सख्त एक्शन: बिलासपुर में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, दो जगह तोड़े गए ढांचे

admin

रायपुर में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 135 लोगों पर कार्रवाई

admin

Leave a Comment