August 1, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

नदी बनी मौत का जाल, 4-4 साल के दो बच्चों की डूबने से मौत

सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के कवासीपारा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 4-4 साल के दो बच्चों की मालगेर नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर से नदी की ओर चले गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नदी किनारे बच्चों के कपड़े मिले, जिसके बाद नदी में तलाश की गई। कुछ समय बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Related posts

“रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बड़ा हादसा: पुल से गिरी कार, चार लोग गंभीर रूप से घायल”

admin

कठिन सवालों ने बढ़ाई चुनौती, CGPSC प्रारंभिक परीक्षा में करीब 25% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

admin

बिलासपुर में पुलिस ग्राउंड में गूंजे देशभक्ति के तराने, डिप्टी सीएम अरुण साव ने फहराया तिरंगा

admin

Leave a Comment