31 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

मोदहापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के मोदहापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से अलग-अलग स्थानों पर शराब बेचकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब, नकदी और एक एक्टिवा समेत कुल 24,820 रुपये का सामान जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी शिकायतें मिल रही थीं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Related posts

पावर प्लांट में शराब विवाद बना बवाल, मजदूरों के दो गुटों में जमकर पथराव

admin

साय कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम प्रस्ताव, धर्मांतरण संशोधन बिल और कमिश्नरी व्यवस्था पर मंथन

admin

सेंध लेक पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई; दर्जनों वाहन जब्त

admin

Leave a Comment