July 29, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नया नियम: प्रार्थना से लेकर छुट्टी तक मंत्रों के साथ होगी पढ़ाई

छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शिक्षा सत्र से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना और गुरु मंत्र को अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। वहीं मध्याह्न भोजन से पहले भोजन मंत्र तथा स्कूल की छुट्टी के समय गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का पाठ कराया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस पहल से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और इसकी निगरानी भी की जाएगी।

Related posts

हाथियों का कहर: रायगढ़ के गांवों में मचा हड़कंप, फसलों-घरों को पहुंचा भारी नुकसान, वन विभाग अलर्ट

admin

“बलरामपुर के स्कूल में शराबी शिक्षक का छात्राओं संग डांस VIDEO वायरल, बच्चियों ने कहा – स्कूल में डर लगता है

admin

तालाब में मिला पोल्ट्री फार्म संचालक का शव: पत्थर बाँधकर की गई हत्या, प्रेम-प्रसंग की आशंका पर पुलिस की जांच तेज

admin

Leave a Comment