21.7 C
Raipur
October 19, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में मानव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, बस से उतारे गए 20 संदिग्ध पीड़ित

अंबिकापुर में मानव तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई और एमएसवीपी की टीम ने झारखंड से आई बस से 16 युवतियों समेत 20 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सभी को अच्छी नौकरी और ज्यादा वेतन का लालच देकर कर्नाटक ले जाया जा रहा था।

रेस्क्यू किए गए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम मामले की जांच में जुटी है तथा मानव तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related posts

मां की तेरहवीं से पहले बेटे ने किया सुसाइड: गम में डूबे युवक ने टावर पर फांसी लगाकर दी जान, जेब से मिला इमोशनल नोट

admin

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज पर सियासी संग्राम, ओपी के आरोप पर टीएस का करारा जवाब

admin

“घोटाले में उलझे अफसर की नहीं चली दलील: हाईकोर्ट ने टुटेजा की याचिका को दिखाया बाहर का रास्ता”

admin

Leave a Comment