केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर जिले में 18 से 20 जून तक विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम आवास, पीएम स्वनिधि, पेंशन योजनाओं समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के नए पंजीयन, दस्तावेज़ सुधार और लंबित समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक नागरिकों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। सभी शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।
