बिलासपुर रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसे मांगने और अशोभनीय हरकतों का वीडियो वायरल होने के बाद किन्नर समुदाय के दो गुट आमने-सामने आ गए। राजा किन्नर और रजिया किन्नर गुट के बीच पहले सोशल मीडिया पर विवाद चला, जिसके बाद मारपीट और हंगामा हुआ। मामला तोरवा थाना पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
