रायपुर के तिलक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा महिमा राजपूत का चयन अंतरराष्ट्रीय स्पेस मिशन ShaktiSAT के नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है। अब वह दुनिया के 108 देशों के विद्यार्थियों के साथ स्पेस साइंस मिशन में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
महिमा ने देशभर से आए हजारों आवेदनों के बीच ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के कई चरण सफलतापूर्वक पार किए। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी शिक्षिका और परिवार के सहयोग को दिया। महिमा ने कहा कि यह केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे स्कूल, शहर और देश के लिए गर्व का क्षण है।
