30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भूमि अधिग्रहण बना बवाल! पुलिस पर पथराव के बाद पूरे इलाके में बढ़ा सुरक्षा घेरा?

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण और सर्वे की कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद हो गया। कार्रवाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ने पर पथराव शुरू हो गया। इस घटना में डीएसपी समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच जिलों की पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था लागू है और भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई रोक दी गई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है तथा इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

Related posts

स्टेट हाईवे-5 पर चक्का जाम: कोयलीबेड़ा ब्लॉक मुख्यालय की मांग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

admin

खरोरा के धान खरीदी केंद्रों में बड़ा खेल! जांच में खुलासा, 1363 क्विंटल धान गायब, 10 लाख का घोटाला

admin

फर्जी आधार कार्ड से फ्लाइट पकड़ने की कोशिश, रायपुर एयरपोर्ट पर युवक गिरफ्तार

admin

Leave a Comment