September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

IGKV छात्रावास हादसे के बाद छात्रों का हंगामा, जर्जर भवन पर उठे बड़े सवाल

रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) के शिवम छात्रावास में देर रात कमरे की छत का प्लास्टर भरभराकर गिर गया, जिससे एक छात्र घायल हो गया। छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। एहतियात के तौर पर अन्य छात्रों को सुरक्षित कमरों में शिफ्ट किया गया।

घटना के बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि छात्रावास की जर्जर स्थिति की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। छात्रों ने छात्रावासों की तत्काल मरम्मत, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरे मामले की जांच और सभी छात्रावासों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Related posts

धान मंडी पर हाथियों का कब्ज़ा, 10 दिनों में 76 बोरियों का नुकसान; रात भर पहरा दे रहे ग्रामीण

admin

छत्तीसगढ़ में प्रवासी मजदूरों को 5 किलो LPG सिलेंडर की सुविधा

admin

नकटी विवाद पर बृजमोहन का बड़ा बयान, बोले- इससे BJP की छवि को भारी नुकसान

admin

Leave a Comment