September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

1 करोड़ रिश्वत आरोप की गूंज: वायरल ऑडियो के बाद ASI और आरक्षक लाइन अटैच

सरगुजा जिले में 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद साइबर सेल में पदस्थ ASI प्रवीण कुमार राठौर और आरक्षक अंशुल शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है।

मामला अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल पर लगे रिश्वत के आरोपों से जुड़ा है। शिकायत में दावा किया गया है कि ठगी मामले की जांच के दौरान हवाला के जरिए 1 करोड़ रुपये की रिश्वत पहुंचाई गई। इस संबंध में दिल्ली की CBI स्पेशल कोर्ट में शिकायत दायर की गई है, जिस पर कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

हालांकि, सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने कहा है कि अब तक की जांच में CSP राहुल बंसल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। वहीं, वायरल ऑडियो के आधार पर विभागीय कार्रवाई करते हुए ASI और आरक्षक को लाइन अटैच किया गया है।

Related posts

सरगुजा में सड़क नहीं, इसलिए खाट बनी शव वाहन: तालाब में डूबे युवक का शव 5 किमी पैदल ढोने को मजबूर हुआ परिवार

admin

छत्तीसगढ़ बनेगा ग्रीन एनर्जी हब: 3,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगा जैव ईंधन उत्पादन, नई औद्योगिक नीति से खुलेगा रोजगार का रास्ता

admin

सांसद आवास घेराव को लेकर बिलासपुर में अलर्ट, NSUI के प्रदर्शन से बदला ट्रैफिक रूट

admin

Leave a Comment