July 22, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिजली व्यवस्था पर विधायक भावना बोहरा का एक्शन, किसानों की शिकायत पर JE को लगाई फटकार

कवर्धा जिले के पंडरिया क्षेत्र में लगातार मिल रही बिजली संबंधी शिकायतों के बाद विधायक भावना बोहरा ने ठाठापुर-रामपुर विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बिजली कटौती, खराब व्यवस्था और रिश्वत मांगने की शिकायत की। इस पर विधायक ने जूनियर इंजीनियर (JE) को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि किसानों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या गलत व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का जल्द समाधान किया जाए और जनता को बेहतर बिजली सुविधा मिले। साथ ही, जिन कर्मचारियों पर अनियमितता के आरोप हैं, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

Related posts

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन वरिष्ठ अफसरों को मिला नया दायित्व

admin

भिलाई स्टील प्लांट से 1 करोड़ का लोहा गायब, पुलिस रेड में खुला बड़ा राज

admin

बीजापुर में दर्दनाक हादसा: इंद्रावती नदी में नाव पलटी, पति-पत्नी और दो बच्चे लापता

admin

Leave a Comment