September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत काटकर शराब दुकान में सेंध, 15 पेटी शराब लेकर फरार हुए चोर

छत्तीसगढ़ के आरंग में चोरों ने चोरी की अनोखी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ने के बजाय टीन की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 72 हजार रुपये कीमत की 15 पेटी शराब चोरी कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी अगले दिन दुकान खुलने पर मिली। इसके बाद दुकान प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड: 3 दिन बाद पारा 3 डिग्री तक गिरने के आसार, धुंध–शीतलहर से बढ़ी सतर्कता

admin

जिंदा महिला को कागजों में मृत दिखाकर जमीन हड़पने का खेल, तहसीलदार- पटवारी समेत 4 पर केस दर्ज

admin

रायपुर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, आगमन के तरीके और स्वागत को लेकर उठा सवाल

admin

Leave a Comment