September 6, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

महासमुंद की रागनी का कमाल, 108 देशों के छात्रों संग बनाएंगी सैटेलाइट

महासमुंद जिले की छात्रा रागनी साहू ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन अंतरराष्ट्रीय मिशन शक्ति सैट के नेशनल फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है। अब वे 108 देशों के छात्रों के साथ मिलकर सैटेलाइट बनाने के प्रोजेक्ट में हिस्सा लेंगी।

रागनी अगस्त 2026 में ग्रेटर नोएडा में होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होंगी। यहां उन्हें सैटेलाइट डिजाइन, स्पेस साइंस और इंजीनियरिंग का प्रशिक्षण मिलेगा। इसके बाद छात्रों द्वारा तैयार सैटेलाइट का प्रक्षेपण 11 अक्टूबर 2026 को श्रीहरिकोटा से प्रस्तावित है। रागनी की इस उपलब्धि से महासमुंद और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है।

Related posts

ट्रम्प के टैरिफ का जवाब: भारत ने 25 अगस्त से अमेरिका के लिए डाक सेवाएं रोकीं, केवल 100 डॉलर तक के गिफ्ट को छूट

admin

पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर दो आरोपी फरार, शहरभर में सर्च ऑपरेशन तेज

admin

रायपुर डूबा बारिश में: घंटेभर की तेज़ बरसात ने खोली नाली व्यवस्था की पोल, 15 जिलों में यलो अलर्ट

admin

Leave a Comment