September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

रोड रेज में कारोबारी पर जानलेवा हमला, पत्नी के सामने चाकू मारने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में रोड रेज का एक गंभीर मामला सामने आया है। गाड़ी चलाने को लेकर हुए मामूली विवाद में चार युवकों ने एक कारोबारी पर उसकी पत्नी के सामने चाकू से हमला कर दिया। हमले में कारोबारी घायल हो गया, जबकि घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय सोनी उर्फ बोलू, लोकेश बघेल उर्फ लक्खू और गवत सोनी उर्फ भागो के रूप में हुई है। वहीं, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में प्राचार्य पदस्थापना आदेश शीघ्र जारी करने की मांग तेज, वरिष्ठ प्राचार्यों के हित पर जोर

admin

प्राचार्य प्रमोशन विवाद: हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा

admin

महंगे किराये ने उड़ाई उड़ान, सरगुजा-रायपुर-बिलासपुर हवाई सेवा एक साल में ठप

admin

Leave a Comment