छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के गांधीनगर स्थित बाल सुधार गृह से 14 जुलाई की रात 13 नाबालिग दरवाजा तोड़कर फरार हो गए। इससे पहले 24 जून को भी 11 बच्चे खिड़की तोड़कर भागे थे। पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर दो बच्चों को पकड़ लिया, जबकि 11 की तलाश जारी है। फरार बच्चों पर हत्या, दुष्कर्म और लूट जैसे गंभीर मामलों के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि पहले फरार हो चुका मास्टरमाइंड भी इस घटना में शामिल था
