21.4 C
Raipur
October 23, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, मंत्रियों से पूछे जाएंगे सवाल

रायपुर में चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही अहम रहने वाली है। प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जवाब देंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य मंत्री सदन के पटल पर वार्षिक प्रतिवेदन और जरूरी दस्तावेज भी रखेंगे। इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों की मौत और शासकीय मुद्रणालय से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। विपक्ष इन विषयों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Related posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला: हर अधिकारी रहेगा जनता के जवाबदेह

admin

शिक्षाकर्मी पदोन्नति केस में हाईकोर्ट की बड़ी बहस: छह अहम सवालों पर टिकी शिक्षकों की उम्मीदें, गुरुवार को होगी अगली सुनवाई

admin

रायपुर में पाउच पैकिंग ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़: CA छात्रा समेत कई आरोपी गिरफ्तार

admin

Leave a Comment