25.1 C
Raipur
October 21, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

आज से बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले दो दिन रहेगा असर

रायपुर। आज 15 जुलाई से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, जिससे कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं।

पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर होने के कारण प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन अब बारिश बढ़ने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फसलों के लिहाज से लाभदायक मानी जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।

Related posts

छत्तीसगढ़ की संस्कृति से पीएम मोदी का आत्मीय जुड़ाव: तीजन बाई से कहा—‘जरूरत हो तो सीधे बताइए’, कवि विनोद कुमार शुक्ल का भी हाल जाना

admin

डुप्लीकेट सिम और UPI ट्रांजैक्शन से लाखों की ठगी: पुलिस ने शातिर आरोपी को दबोचा, एक फरार

admin

खेत में पैरा जलने के दौरान बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, आग हादसा या साजिश—पुलिस जांच में जुटी

admin

Leave a Comment