रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम ने 7 निरीक्षकों (थाना प्रभारी) और 3 उप निरीक्षकों सहित कुल 10 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर, सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर, नसीमुद्दीन खान को सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा तथा अजय कुमार साहू को बलरामपुर-रामानुजगंज से बिलासपुर भेजा गया है।
इसी तरह अमित कुमार बैरिया को दंतेवाड़ा से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर स्थित प्रशासन अकादमी एवं विशेष इकाई (अजवि), प्रेम प्रकाश अवधिया को कांकेर से रायपुर ग्रामीण और सुनील दुबे को बीजापुर से कांकेर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं उप निरीक्षकों में गणेश यादव को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा, अमित गुप्ता को मुंगेली से सूरजपुर तथा वीणा साहू को रायगढ़ से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर स्थित प्रशासन अकादमी एवं विशेष इकाई (अजवि) में पदस्थ किया गया है।
