30.1 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

3 जेलों से 4 बार फरार हुआ ‘बस्तर का नटवरलाल’ आखिर कैसे आया पुलिस के शिकंजे में?

बस्तर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आदतन चोर महेंद्र दीवान उर्फ ‘बस्तर का नटवरलाल’ को नारायणपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वह 25 मार्च को जगदलपुर केंद्रीय जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बिना किसी मौका दिए उसे दबोच लिया।

महेंद्र दीवान पर बस्तर, दंतेवाड़ा और कांकेर जिलों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी तीन अलग-अलग जेलों से चार बार फरार हो चुका है, इसलिए पुलिस महकमे में उसे ‘बस्तर का नटवरलाल’ कहा जाता है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ली

admin

CMSSY योजना में गड़बड़ियों पर CMO नरेश वर्मा को कारण बताओ नोटिस

admin

रायपुर के होटल में मिली दो विदेशी युवतियों पर केस दर्ज, दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर होगी डिपोर्ट कार्रवाई

admin

Leave a Comment