28.8 C
Raipur
October 26, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं पर कसा शिकंजा, 12 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर में भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने 12 कांग्रेस नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई और पुलिस पर पत्थर, कांच की बोतलें, लकड़ी व जूते फेंके गए, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

पुलिस ने इस मामले में शासकीय कार्य में बाधा डालने, बल प्रयोग करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच जारी है। जांच में यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके नाम भी एफआईआर में जोड़े जा सकते हैं।

Related posts

दुर्ग में मारपीट से युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

admin

रायपुर स्कूल में हेड मास्टर की घिनौनी करतूत: महिला टॉयलेट में छिपाकर बनाया वीडियो, 2 महीने की रिकॉर्डिंग से हड़कंप

admin

मोदी के 25 साल पूरे, छत्तीसगढ़ में BJP की बड़ी शक्ति प्रदर्शन यात्रा!

admin

Leave a Comment