July 28, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

8 साल का इंतजार खत्म! 69 दुकानदारों को आखिर कब मिलेगी नई दुकान?

रायपुर में ऑक्सीजोन परियोजना के लिए वर्ष 2017 में हटाए गए 69 दुकानदारों को अब जल्द ही नई दुकानें मिलने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम ने क्रिस्टल आर्केड के सामने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों से कहा है कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए।

दुकानों के आवंटन से पहले बाजार परिसर में चबूतरे, पेयजल, बिजली, रोशनी, सफाई और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद ही दुकानों का आवंटन किया जाएगा, ताकि वर्षों से पुनर्वास का इंतजार कर रहे दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से नई दुकानें मिल सकें।

Related posts

छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा, मुख्यमंत्री साय ने दी 261.50 करोड़ की सौगात

admin

“धान की बंपर खरीद पर संकट: गोदाम भरे, बाजार सूने, खरीदार नदारद”

admin

CG मंत्रालय में फिर ‘नागराज’ की एंट्री! फाइलों के ढेर में छिपा बैठा था सांप….

admin

Leave a Comment