25.2 C
Raipur
September 8, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

गरबा कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, चालक गिरफ्तार

जशपुर, 2 अक्टूबर 2025 — जशपुर जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक शहर में आयोजित गरबा कार्यक्रम देखकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक युवकों की पहचान ग्राम संदवार टोली निवासी कमलेश्वर राम और बुधनाथ साय के रूप में हुई है। दोनों बुधवार देर रात जशपुर शहर में गरबा कार्यक्रम देखने गए थे। रात में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम गमहरिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

घटना की खबर मिलते ही जशपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर जिला अस्पताल भेजा। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी चालक ग्राम गमहरिया का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन और लापरवाही के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर गति सीमा का सख्ती से पालन करवाया जाए और रात्रि के समय गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Related posts

सरकारी विमान, बाबा बागेश्वर और वर्दी का झुकाव: रायपुर एयरपोर्ट से उठा आस्था बनाम व्यवस्था का सवाल

admin

थाने के टॉयलेट में लगा सुषासन तिहार का पोस्टर बना विवाद का कारण, भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

admin

दो IAS अधिकारियों के खिलाफ सांसद विजय बघेल की शिकायत, लोकसभा सचिवालय ने मांगा जवाब

admin

Leave a Comment