रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए एक युवक ने युवती को बाइक की टंकी पर बैठाकर स्टंट करते हुए रील बनाई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जांच में युवक की पहचान होने पर उसके खिलाफ बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने युवक से माफी भी मंगवाई और लोगों से सड़क पर इस तरह की खतरनाक हरकतें न करने की अपील की।
