रायगढ़ जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 15 दिनों का विशेष जांच अभियान शुरू किया है। इसी दौरान जांच टीम ने तीन ढाबों और फास्ट फूड सेंटर में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की। NH-49 ढाबा और चंपारण फास्ट फूड को 3-3 दिन, जबकि आमंत्रण ढाबा एंड रेस्टोरेंट को 5 दिन के लिए सील कर दिया गया। जांच में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की 10 बोतलें और रोटी बनाने में इस्तेमाल हो रहा एक्सपायरी आटा मिला। इसके अलावा साफ-सफाई की कमी और शाकाहारी-मांसाहारी भोजन साथ रखने जैसी लापरवाहियां भी सामने आईं। विभाग ने खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कर दी और तीनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
