छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और केंद्र-राज्य समन्वय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की प्रमुख विकास परियोजनाओं की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। बैठक में आधारभूत ढांचे, कृषि, उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों के विकास, सड़क, रेल और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
