धमतरी में 12 अगस्त 2025 को हुई दिल दहला देने वाली ट्रिपल मर्डर की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी कैमरे के सामने बेखौफ अंदाज़ में ‘पोज़’ देते नज़र आए। पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद उनका आत्मविश्वास और निडर रवैया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
घटना सोमवार आधी रात को अर्जुनी थाना क्षेत्र के न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के बाहर हुई। यहां पहले से विवाद चल रहा था, जिसमें रायपुर से आए पांच युवक भी उलझ गए। देखते-ही-देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आठ हमलावरों ने खंजर से रायपुर के तीन युवकों पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी मौके पर ही हत्या कर दी। बाकी दो युवक किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल हुए। इस निर्मम हत्याकांड ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि अपराधियों के खुलेआम बेखौफ रवैये ने समाज को भी झकझोर दिया है।
