छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2024 बैच के 5 प्रोबेशनल IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान उप वनमंडलाधिकारी (SDO Forest) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनकी पोस्टिंग सरगुजा, कटघोरा, सुकमा, उत्तर नारायणपुर और राजनांदगांव वनमंडलों में की गई है। सरकार का उद्देश्य अधिकारियों को फील्ड स्तर पर कार्य का अनुभव देकर वन प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाना है।
