रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही प्रभावित जिलों में राहत, बचाव, पुनर्वास और भविष्य की रणनीति पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
इसके अलावा किसानों से जुड़े मुद्दों, कृषि, सिंचाई, ग्रामीण विकास और विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। कर्मचारियों, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक सुधार से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है। बैठक के बाद सरकार आधिकारिक रूप से लिए गए फैसलों की जानकारी साझा करेगी।
