28.8 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

VIP रोड पर मलबा फेंकना पड़ा महंगा, निगम ने कारोबारी पर ठोका 25 हजार का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने VIP रोड स्थित बेबीलॉन टावर के पास सड़क किनारे निर्माण मलबा फेंके जाने की शिकायत पर कार्रवाई की है। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कारोबारी जसवीर सिंह खनूजा पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। निगम की टीम ने मौके पर निरीक्षण कर पाया कि बड़ी मात्रा में मलबा सड़क किनारे डाला गया था, जिससे लोगों की आवाजाही और सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। निगम ने संबंधित पक्ष को भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की सख्त चेतावनी भी दी है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 12 साल से फर्जीवाड़े की जिंदगी: दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

admin

रायपुर स्मार्ट सिटी में 10 करोड़ का सौंदर्यीकरण अधूरा, ठेकेदार लापता; मूर्तियों की पेंटिंग भी अटकी

admin

आम जनता एवं पीड़ित की समझ के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्य प्रणाली से उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह उपयोग होगी सरल हिंदी- गृहमंत्री विजय शर्मा*

admin

Leave a Comment