सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र में शादी के बाद कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के महज चार दिन बाद उनकी बहू घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब एक लाख रुपये नकद लेकर चली गई। परिवार का कहना है कि विवाह के बाद दुल्हन चार दिन तक ससुराल में रही और फिर अचानक गायब हो गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
