September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

शिवजी पर विवादित टिप्पणी के बाद कार्रवाई, क्रिश्चियन फोरम नेता गिरफ्तार

रायपुर में भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। इस मामले में भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण प्रजालाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। बाद में पुलिस ने अरुण प्रजालाल को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में ACB–EOW की बड़ी कार्रवाई: 7 जिलों में एक साथ 20 ठिकानों पर दबिश

admin

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापानी कंपनियों से की मुलाकात, एयरोस्पेस-IT व डिजिटल सेक्टर में निवेश का दिया आमंत्रण

admin

बालोद में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान 5 परिवारों की घर वापसी

admin

Leave a Comment