September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

3.75 लाख के कर्ज ने बनाया जालसाज, एक महीने में छाप डाले 12.50 लाख के नकली नोट

कवर्धा में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुख्य आरोपी ने पुराना कर्ज चुकाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर नकली नोट छापने की साजिश रची। आरोपियों ने किराए के कमरे में कलर प्रिंटर की मदद से करीब एक महीने में 12.50 लाख रुपये के नकली नोट तैयार कर लिए।

जब कर्ज देने वाले व्यक्ति को 4.50 लाख रुपये के नकली नोट दिए गए तो उसे नोटों पर शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 12.50 लाख रुपये के नकली नोट, एक कार, कलर प्रिंटर और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और नकली नोटों की सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

Related posts

“छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार पर संवैधानिक बहस, हाईकोर्ट में गूंजे तर्क और उदाहरण”

admin

रायपुर में चोरी के गहनों का खुलासा: बजाज फाइनेंस की महिला कर्मचारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

admin

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! हाईकोर्ट ने 90 दिन वाले नियम पर सुनाया बड़ा फैसला

admin

Leave a Comment