छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC भर्ती घोटाले की जांच में ED ने कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी ने करीब 30 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। जांच में कथित रूप से नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की वसूली और लेन-देन की कड़ियों की पड़ताल की जा रही है। जमानत पर बाहर चल रहे आरोपियों को भी फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ED यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर वसूली गई रकम किन लोगों तक पहुंची और इसका इस्तेमाल कैसे किया गया।
