29.9 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर CM साय के बड़े ऐलान, अग्निवीरों को 10% आरक्षण; ज्ञानेश्वरी बनेंगी DSP

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं और खिलाड़ियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये के AI मिशन को मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को डीएसपी पद पर नियुक्त करने की घोषणा भी की। सरकार का कहना है कि इन फैसलों से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा।

Related posts

तिल्दा के व्यापारी के घर में खास मेहमान: दो साल से पलंग पर सो रही है ‘गौमाता’, परिवार संग खाती है नाश्ता

admin

जन्मदिन पर चिता सजाई, केक काटा लेकिन बेटी नहीं लौटी… पिता के आंसुओं से भीग गया मुक्तिधाम

admin

कोयला कारोबारियों पर आयकर का बड़ा एक्शन: 1 करोड़ की ज्वेलरी जब्त, 15 ठिकानों पर तीसरे दिन भी छापेमारी जारी

admin

Leave a Comment