कोरिया जिले के चरचा क्षेत्र स्थित SECL क्वार्टर में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पायल कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
