September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का चक्काजाम, मरम्मत की मांग पर अड़े

रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक के नवागांव में सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 15 साल पुरानी सड़क जगह-जगह टूट चुकी है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और जल्द मरम्मत की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत भी ग्रामीणों के समर्थन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

Related posts

ट्रांसफर विवाद में जशपुर शिक्षक के आरोपों से मचा हड़कंप

admin

एनआईटी रायपुर में ‘रिद्म फ्यूज़न’ की धूम: पहली प्रोफेशनल डांस वर्कशॉप ने रचा इतिहास

admin

42.78 लाख की धोखाधड़ी मामला: कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी की BJP ने की मांग, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता सहकारी बैंक घोटाले पर बवाल, जांजगीर-चांपा में प्रदर्शन कर कहा– “जनता का पैसा लौटाओ

admin

Leave a Comment