छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 9 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को वन मंडल, टाइगर रिजर्व और संरक्षित क्षेत्रों में नई पोस्टिंग दी गई है। सरकार का उद्देश्य विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना बताया जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है

