कोंडागांव जिले के एक छात्रावास में रहने वाले 28 छात्रों ने अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और अधीक्षक को तत्काल हटाने की मांग की। उनका कहना है कि नए अधीक्षक के आने के बाद भोजन और नाश्ते की मात्रा पहले की तुलना में कम हो गई है।
छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे अपनी समस्याओं और व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत करते हैं, तो उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता। छात्रों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। अब सभी की नजर जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है।
