September 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

तिल्दा के व्यापारी के घर में खास मेहमान: दो साल से पलंग पर सो रही है ‘गौमाता’, परिवार संग खाती है नाश्ता

तिल्दा (छत्तीसगढ़)।शहर के एक व्यापारी के घर इन दिनों एक अनोखा रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है। यह रिश्ता है एक गाय और इंसानी परिवार के बीच का, जो बीते दो सालों से साथ-साथ रह रहे हैं — वो भी एक ही छत के नीचे, एक ही पलंग पर, और एक ही थाली में नाश्ता करते हुए!

तिल्दा निवासी व्यापारी अशोक अग्रवाल के घर में यह गाय किसी जानवर की तरह नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह रहती है। सुबह उठते ही सबसे पहले ये गाय पलंग से उतरती है, फिर परिवार के साथ चाय-नाश्ता करती है। खास बात यह है कि उसे किचन से निकलने वाली हर सुगंध की पहचान है और वो अपने मनपसंद व्यंजन के लिए खुद ही इशारा कर देती है।

अशोक अग्रवाल बताते हैं, “करीब दो साल पहले ये गाय गली में घूमते-घूमते हमारे दरवाजे पर आई थी। हमने उसे चारा खिलाया और वहीं से इस रिश्ते की शुरुआत हुई। आज ये हमारे परिवार की सदस्य बन चुकी है — हमारे बच्चों की तरह।”

परिवार के बाकी सदस्य भी इस रिश्ते को पूरे दिल से निभा रहे हैं। अशोक की पत्नी बताती हैं, “यह गाय घर में सुख-शांति लेकर आई है। जब ये बीमार होती है तो हम सबका मन भारी हो जाता है।”

गाय के लिए घर में एक अलग बिस्तर, कंबल, और गर्मी में कूलर की भी व्यवस्था की गई है। घर आने वाले मेहमान भी पहले तो चौंक जाते हैं, लेकिन बाद में इस रिश्ते को देखकर मुस्कुरा उठते हैं।

पड़ोसी भी कहते हैं, “हमने पहले कभी ऐसा नहीं देखा था। ये गाय वाकई इस परिवार की तरह ही बर्ताव करती है।”

गाय और इंसान के बीच बना यह अनोखा रिश्ता सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जहां एक ओर शहरीकरण और व्यस्त जीवनशैली में लोग पशु-पक्षियों से दूर होते जा रहे हैं, वहीं तिल्दा का यह परिवार एक मिसाल बनकर सामने आया है।

Related posts

पूर्व महामंत्री, वर्तमान गृहमंत्री पर झूठी FIR कराने वाले अधिकारी का जशपुर तबादला

admin

दीवार तोड़कर ज्वेलरी शॉप में सेंध, लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

admin

13.57 करोड़ की लागत से बदली सरोना स्टेशन की तस्वीर, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

admin

Leave a Comment