28.8 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

राज्यपाल पर टिप्पणी पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने माफी और पोस्ट हटाने का दिया आदेश

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और कार्टून पोस्ट करने के मामले में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को राहत देते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, फेसबुक पर माफी पोस्ट करने और विवादित सामग्री हटाने का निर्देश दिया है।

मामले में आरोप था कि सोशल मीडिया पर राज्यपाल के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट और कार्टून साझा किए गए थे। शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज हुई थी। सुनवाई के दौरान आरोपियों ने बिना शर्त माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ राहत प्रदान करते हुए सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी और मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी।

Related posts

जौनपुर में श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, 4 की मौत और कई गंभीर घायल

admin

“ई-संवर्ग प्राचार्यों की पदस्थापना प्रक्रिया पर शिक्षा विभाग हुआ सक्रिय, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिलों से मांगी रिपोर्ट

admin

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को आएंगे नतीजे

admin

Leave a Comment