21.1 C
Raipur
September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की जान गई

राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र में शिकारीनाहका-भोलापुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया गया है कि हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी जान नहीं बच सकी। घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

पारदर्शिता और गड़बड़ियों पर गरमाएगा सियासी माहौल, विधानसभा में पेश होगी 24वीं वार्षिक रिपोर्ट

admin

पीएम मोदी का असम दौरा: विकास परियोजनाओं के साथ सुरक्षा तैयारियों का भी प्रदर्शन

admin

कोरबा में नगर सैनिकों का हंगामा: कमांडेंट पर ज्यादती, 24 घंटे ड्यूटी दबाव और रिश्वतखोरी के संगीन आरोप, रिपोर्ट जाएगी उच्च अधिकारियों को

admin

Leave a Comment