28.8 C
Raipur
October 20, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

तेजपुर के पास भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 14 घायल, 7 की हालत गंभीर

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नारायणपुर से रायगढ़ जा रही द्विवेदी यात्री बस की तेजपुर के पास एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए पथलगांव सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज धरमजयगढ़ अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

“छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार पर संवैधानिक बहस, हाईकोर्ट में गूंजे तर्क और उदाहरण”

admin

मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप: एमटेक छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, 7 जुलाई तक बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

admin

त्योहारों से पहले एक्शन मोड में निगम, महापौर ने कहा- शहर की कोई सड़क अंधेरे में नहीं रहेगी

admin

Leave a Comment