September 3, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

गिरौदपुरी दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं की माजदा पलटी, 27 घायल

बलौदा बाजार जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी माजदा वाहन नेशनल हाईवे-130 बी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 27 लोग घायल हो गए।

घटना कसडोल थाना क्षेत्र के सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास हुई। वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जो बेमेतरा जिले के मुरकुटा नांदघाट गांव से गिरौदपुरी जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए।

सभी घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। इनमें से दो महिलाओं के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

बालको में सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5 हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सुरक्षा अभियान

admin

बुजुर्ग की हत्या कर लूटने वालों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

admin

बेमेतरा में पटवारी 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

admin

Leave a Comment