September 4, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में दही हांडी की तैयारी के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक

बिलासपुर के राजीव गांधी चौक में दही हांडी कार्यक्रम की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मटकी बांधते समय रेहान खान नामक युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आयोजन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Related posts

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला, हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

admin

जनता ने ममता सरकार को नकारा, भाजपा को दिया समर्थन

admin

कौन बनेगा युवा कांग्रेस का नया चेहरा? 29 मई से शुरू होगी चुनावी लड़ाई, पूरे प्रदेश की नजरें टिकीं!

admin

Leave a Comment