सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, लेकिन परिजनों ने मौत पर सवाल उठाते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को पढ़ाई के नाम पर चांदो क्षेत्र से लाया गया था और उसकी मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
न्याय की मांग को लेकर परिजन शव लेकर अंबिकापुर स्थित आईजी कार्यालय पहुंचे। परिवार ने एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और किशोरी के साथ गलत काम होने की आशंका भी जताई है। मामले में 20 हजार रुपये दिए जाने की बात को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत के बाद सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। फिलहाल शव मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में रखा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
