छत्तीसगढ़ में शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस आज सभी जिलों में ‘चीनी सत्याग्रह’ अभियान चला रही है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की गलत नीतियों और जनविरोधी फैसलों के कारण आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। इसी के विरोध में पार्टी सड़क पर उतरकर जनता की आवाज उठाने का दावा कर रही है।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोग परेशान हैं और सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि ‘चीनी सत्याग्रह’ के माध्यम से वह महंगाई और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी तथा जनता के साथ खड़ी रहेगी।
