42 C
Raipur
June 5, 2026
The Defence
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में पराली की आग से महिला की दर्दनाक मौत, चारा लेने खेत गई थी

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पराली जलाने की लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। चारा लेने खेत गई महिला पराली की आग से उठे घने धुएं की चपेट में आ गई। धुएं के कारण महिला बेहोश होकर खेत में गिर पड़ी और कुछ ही पलों में आग की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, महिला रोज़ की तरह मवेशियों के लिए चारा लेने खेत पहुंची थी। उसी दौरान आसपास के खेतों में पराली जलाई जा रही थी। आग से उठ रहा तेज और जहरीला धुआं अचानक महिला तक पहुंच गया। सांस लेने में दिक्कत होने पर वह संभल नहीं सकी और बेहोश होकर जलती पराली के पास गिर पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग तेजी से फैल रही थी। जब तक आसपास मौजूद लोग महिला को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने और महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खेत में फैली आग और धुएं की भयावह स्थिति साफ नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पराली जलाने को लेकर लोगों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण झुलसने और धुएं से दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने पराली जलाने को गंभीर अपराध बताते हुए कहा है कि इस पर पहले से ही प्रतिबंध है। बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं सामने आना बेहद चिंताजनक है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

“छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का सख्त रुख: गड्ढों और हादसों से परेशान जनता को जल्द राहत मिले”

admin

भाजपा का आरोप: कांग्रेस अपराधियों की संरक्षक बनी, सेवा और सुरक्षा के रास्ते से भटकी

admin

कलेक्टोरेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश नाकाम, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

admin

Leave a Comment