पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने की राजनीति करती है और अंग्रेजों की “फूट डालो और राज करो” नीति पर चल रही है। बघेल ने भाजपा में लगातार प्रभारियों के बदलाव पर भी तंज कसते हुए कहा कि वहां समय-समय पर अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी जाती है। दुर्ग में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने यह बातें कहीं। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि उनकी पार्टी लोगों को जोड़ने का काम करती है, जबकि भाजपा समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश करती है।
